Cricket

IPL 2021 MI vs RCB Live Updates: बस कुछ घंटों में आईपीएल 2021 का होगा आगाज, पहला मुकाबला मुंबई बनाम बंगलौर


नई दिल्ली। नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) आज से शुरू होगा। पहला मैच पिछले साल के विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस आईपीएल की पांच विजेता टीम है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड और ट्रेंट बाउल्ट जैसे सितारे हैं। वहीं, विराट कोहली की टीम में एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिक्कल जैसे खतरनाक खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों ने आईपीएल में अब तक 29 बार मुलाकात की है, जिसमें मुंबई ने 19 बार जीत दर्ज की है, जबकि बैंगलोर 10 मैच जीतने में सफल रही है।

IPL 2021 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, शाहबाज अहमद, फिन एलन, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अज़ुद्दीन पटेल, सुयेश प्रभुदेसाई, केएस भारत, काइल जेम्सन, डैनियल क्रिश्चियन।

पूरी आईपीएल टीम 2021 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन खान, सौरभ, एडम एडम नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जानसेन, युधवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर।



Leave a Comment